CBSE Class 12 Hindi Core Compartment Set 1 - (2/7/1) Question Paper 2026 is available for download here. CBSE conducted the Class 12 Hindi Core Compartment (supplementary) examination on July 28, 2026, from 10:30 AM to 1:30 PM. The Hindi Core paper is of 80 marks and the time allowed is 3 hours. This paper carries the Q.P. code 2/7/1 and is of Set 1. The question paper was handed out at 10:15 AM, and the first 15 minutes were given for reading it.

Also Check: CBSE Class 12 Question Paper 2026 (All Subjects)

The paper has 12 questions in three sections, and answering the questions of all three sections is compulsory:

  • Section A (Q1 - Q2, 18 marks) is based on unseen passages
  • Section B (Q3 - Q5, 22 marks) is based on the Abhivyakti aur Madhyam book and creative writing
  • Section C (Q6 - Q12, 40 marks) is based on the prescribed textbooks Aroh and Vitan
  • Internal choice is given in the questions of Sections B and C

CBSE Class 12 Hindi Core Compartment Set 1 - (2/7/1) Question Paper 2026 with Solution PDF

CBSE Class 12 Hindi Core Compartment 2026 Set 1 (2/7/1) Questions with Solutions

Comprehension:

भारत की आत्मा उसके गाँवों में बसती है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पटकथा में गाँवों की अहम् भूमिका है। बदलते समय के साथ, “डिजिटल ग्रामीण व्यवस्था” एक नई दिशा का प्रतीक बन चुकी है। यह व्यवस्था न केवल तकनीकी विकास का संकेत है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण का भी माध्यम है।

डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अब ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधाएँ, डिजिटल भुगतान प्रणाली, ऑनलाइन शिक्षा और टेलीमेडिसिन सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं। किसान अब मोबाइल ऐप्स की सहायता से मौसम की जानकारी, फ़सल बीमा योजनाएँ और बाज़ार के दाम

Read More जान सकते हैं। इससे उनकी निर्भरता बिचौलियों पर कम हो गई है।

ग्राम स्तर पर ई-गवर्नेंस ने पारदर्शिता बढ़ाई है। जन्म प्रमाण-पत्र, भूमि रजिस्ट्रेशन, पेंशन योजनाएँ और सरकारी सब्सिडी जैसी सेवाएँ अब ऑनलाइन हो गई हैं। हालाँकि चुनौतियाँ अब भी हैं – जैसे डिजिटल साक्षरता की कमी, इंटरनेट की धीमी गति और बिजली की अनियमित आपूर्ति, फिर भी यह बदलाव धीरे-धीरे ग्रामीण जीवन को सशक्त बना रहा है। यदि सही दिशा में प्रयास जारी रहे, तो डिजिटल ग्रामीण व्यवस्था भारत को आत्मनिर्भर और समावेशी समाज की ओर अग्रसर कर सकती है।


Question 1(i):

गद्यांश में ग्रामीण भारत के हृदय में नवीन विकास के संकेत का प्रतीक किसे कहा गया है ?

  • (A) तकनीकी विकास की व्यवस्था
  • (B) सामाजिक विकास की व्यवस्था
  • (C) आर्थिक विकास की व्यवस्था
  • (D) डिजिटल ग्रामीण व्यवस्था

Question 1(ii):

डिजिटल व्यवस्था से किसानों को क्या लाभ हुआ है ?

  • (A) कर देने में सुविधा होना
  • (B) बिचौलियों पर निर्भरता कम होना
  • (C) अनाज भंडारण की सुविधा होना
  • (D) मज़दूरी में वृद्धि होना

Question 1(iii):

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :

कथन I : ई-गवर्नेंस सिस्टम में सुरक्षा संबंधी चिंताएँ हैं।

कथन II : ई-गवर्नेंस सिस्टम में पारदर्शिता के कारण सरकारी जानकारी एवं सेवाओं तक नागरिकों की पहुँच में वृद्धि हुई है।

कथन III : ई-गवर्नेंस सिस्टम ग्रामीण भारत को आधुनिक और सशक्त बना रहा है।

कथन IV : ई-गवर्नेंस सिस्टम समय और धन का अपव्यय करता है।

  • (A) केवल कथन I और IV सही हैं।
  • (B) केवल कथन III और IV सही हैं।
  • (C) केवल कथन II और III सही हैं।
  • (D) केवल कथन I और II सही हैं।

Question 1(iv):

डिजिटल ग्रामीण व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?


Question 1(v):

डिजिटल ग्रामीण व्यवस्था से ग्राम पंचायतों में कौन सी सेवाएँ उपलब्ध हो रही हैं ?


Question 1(vi):

किसानों को डिजिटल तकनीक के तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से किन-किन सुविधाओं की प्राप्ति हो रही है ?


Question 1(vii):

डिजिटल ग्रामीण व्यवस्था को सफल बनाने में कौन-सी मुख्य चुनौतियाँ हैं ?


Comprehension:

जीवन एक संग्राम है, मत समझो यह विश्राम है,

हर दिन नई चुनौती है, हर पल एक इम्तहान है।

सुख-दुख की इस बगिया में, फूलों के संग काँटे भी हैं,

जो साहस से चलना सीखे, वही असली विजेता है।

आँधियाँ आएँगी राहों में, बाधाएँ मिलेंगी हर मोड़ पर,

मन को डगमगाने मत देना, विश्वास रखो अपने ज़ोर पर।

हर असफलता

Read More एक सीख है, हर गिरना है एक सबक,

जो गिरकर फिर उठते हैं, वही होते हैं असल में मज़बूत।

जीवन का यथार्थ यही है, संघर्ष ही सबसे बड़ा धर्म,

कभी मत रुकना इस राह में, चलो निरंतर, यही है कर्म।

मंजिल मिलेगी निश्चित ही, अगर इरादे पक्के हों,

धैर्य और मेहनत का दीप जलाओ –

सपनों के पंख खुद-ब-खुद खुलेंगे।


Question 2(i):

जीवन को संग्राम क्यों कहा गया है ?

  • (A) जीवन विश्राम का पर्याय है।
  • (B) जीवन मुस्कान का अभिप्राय है।
  • (C) जीवन चुनौती और साहस का समन्वय है।
  • (D) जीवन सफलता का पर्याय है।

Question 2(ii):

‘सपनों के पंख खुद-ब-खुद खुलेंगे’ से अभिप्राय है :

  • (A) कामनाओं की पूर्ति
  • (B) धन एवं वैभव की उपलब्धि
  • (C) गंतव्य का मार्ग
  • (D) लक्ष्यों की सिद्धि

Question 2(iii):

कविता के केंद्रीय भाव को दर्शाने वाला/वाले कथन है/हैं :

I. संघर्ष ही जीवन है।

II. आनंद ही जीवन है।

III. शांति ही जीवन है।

  • (A) केवल I
  • (B) केवल II
  • (C) केवल III
  • (D) I और II दोनों

Question 2(iv):

काव्यांश के अनुसार जीवन क्या है ?


Question 2(v):

कवि के अनुसार कौन-से व्यक्ति मज़बूत होते हैं ?


Question 2(vi):

कवि ने जीवन का यथार्थ किन्हें माना है ?


Question 3(i):

निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

सोशल मीडिया से घिरा आज का मानव


Question 3(ii):

निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

भारत की युवा शक्ति


Question 3(iii):

निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :

हमारी बदलती आधुनिक जीवन-शैली


Question 4(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

रेडियो और टेलीविज़न के समाचारों में भाषा-शैली के स्तर पर काफी सावधानियाँ बरतनी पड़ती हैं, क्यों ? स्पष्ट कीजिए।


Question 4(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

टी.वी. पर खबरों के प्रसारण के दौरान प्रयुक्त चरण ‘लाइव’ से आप क्या समझते हैं ?


Question 4(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

समाचार लेखन की सबसे लोकप्रिय और बुनियादी शैली कौन-सी है ? इसके उपयोग पर प्रकाश डालिए।


Question 4(iv):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

समाचार पत्र-पत्रिकाओं में कारोबार और अर्थजगत से जुड़ी खबरों को विशेष स्थान क्यों दिया जाता है ?


Question 4(v):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

समाचार पत्र-पत्रिकाओं में पाठकों का अपना स्तंभ किसे और क्यों माना जाता है ?


Question 5(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

‘कहानी के नाट्य रूपांतरण में संवादों का विशेष महत्त्व रहता है।’ संवाद लिखते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ?


Question 5(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

रेडियो नाटक को सिनेमा और रंगमंच से अलग करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।


Question 5(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :

आत्मनिर्भर होकर लेखन करना ही अप्रत्याशित लेखन की कुशलता एवं सुघड़ता का आधार है, कैसे ?


Comprehension:

सारी मुश्किल को धैर्य से समझे बिना

मैं पेंच को खोलने के बजाए

उसे बेतरह कसता चला जा रहा था

क्यों कि इस करतब पर मुझे

साफ़ सुनाई दे रही थी

तमाशबीनों की शाबाशी और वाह

Read More वाह !

आखिरकार वही हुआ जिसका मुझे डर था

ज़ोर ज़बरदस्ती से

बात की चूड़ी मर गई

और वह भाषा में बेकार घूमने लगी !

हार कर मैंने उसे कील की तरह

उसी जगह ठोंक दिया।


Question 6(i):

कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए :

कॉलम-Iकॉलम-II
1. बात का पेंच खोलना(i) बात का प्रभावहीन हो जाना
2. बात की चूड़ी मर जाना(ii) बात में कसावट का न होना
3. पेंच को कील की तरह ठोंक देना(iii) बात को सहज और स्पष्ट करना

  • (A) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)
  • (B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)
  • (C) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)
  • (D) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i)

Question 6(ii):

कवि को किस बात का डर था ?

  • (A) कहीं बात बन न जाए
  • (B) कहीं बात और न बिगड़ जाए
  • (C) कहीं कोई बात न हो
  • (D) कहीं बात पकड़ में न आ जाए

Question 6(iii):

‘इस करतब’ के माध्यम से कवि ने किस ओर संकेत किया है ?

  • (A) बात को सहज और सरल बना देने की ओर
  • (B) अपने भाषिक ज्ञान और कौशल की ओर
  • (C) श्रोताओं से मिल रही प्रशंसा की ओर
  • (D) बात को शब्दजाल में उलझाने और जटिल बनाने की ओर

Question 6(iv):

निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :

कथन : बात का सही शब्द से जुड़ना ही सहज भावाभिव्यक्ति है।

कारण : प्रत्येक अभिव्यक्ति के लिए कुछ खास शब्द नियत होते हैं, अत: भाषा के प्रयोग में चमत्कार प्रदर्शन से परे अत्यन्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

  • (A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
  • (B) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है।
  • (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
  • (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

Question 6(v):

तमाशबीनों की शाबाशी और वाह-वाही में कौन-सा भाव है ?

  • (A) आक्रोश का
  • (B) व्यंग्य का
  • (C) प्रशंसा का
  • (D) समानता का

Question 7(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘पतंग’ कविता में कवि ने शरद ऋतु के आगमन की कल्पना अनूठे अंदाज में की है। स्पष्ट कीजिए।


Question 7(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘विप्लव-रव से छोटे ही हैं शोभा पाते’ पंक्ति का भाव स्पष्ट करते हुए तर्कसंगत उत्तर दीजिए कि ‘बादल राग’ कविता क्रांति का आह्वान गीत है।


Question 7(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘छोटा मेरा खेत’ कविता में ‘रस का अक्षयपात्र’ कथन के द्वारा कवि ने रचनाकर्म की किन विशेषताओं की ओर संकेत किया है ?


Question 8(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘दिन जल्दी-जल्दी ढलता है’ कविता में कवि ने यह क्यों कहा है – ‘मैं होऊँ किसके हित चंचल’ ?


Question 8(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘सूर्योदय के साथ कौन-सा जादू टूट जाता है ? ‘उषा’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


Question 8(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘आँगन में ठुनक रहा है ज़िदयाया है, बालक तो हई चाँद पै ललचाया है’ – पंक्ति में बाल मनोविज्ञान के किस पक्ष का वर्णन हुआ है ?


Comprehension:

शिरीष तरु सचमुच पक्के अवधूत की भाँति मेरे मन में ऐसी तरंगें जगा देता है जो ऊपर की ओर उठती रहती हैं। इस चिलकती धूप में इतना-इतना सरस वह कैसे बना रहता है ? क्या ये बाह्य परिवर्तन – धूप, वर्षा, आँधी, लू – अपने आप में सत्य नहीं हैं ? ......... उसके भीतर भी क्या स्थिर रहा जा सकता है ? शिरीष रह सका है। अपने

Read More देश का एक बूढ़ा रह सका था। क्यों मेरा मन पूछता है कि ऐसा क्यों संभव हुआ ? क्योंकि शिरीष भी अवधूत है। शिरीष वायुमंडल से रस खींचकर इतना कोमल और इतना कठोर है। गांधी भी वायुमंडल से रस खींचकर इतना कोमल और इतना कठोर हो सका था। मैं जब-जब शिरीष की ओर देखता हूँ तब-तब हूक उठती है – हाय, वह अवधूत आज कहाँ है !


Question 9(i):

शिरीष का पेड़ लेखक में कौन-सी भावना जगा देता है ?

  • (A) भ्रातृत्व की
  • (B) सद्भाव की
  • (C) अजेय मंत्र की
  • (D) सौंदर्य बोध की

Question 9(ii):

‘क्या ये बाह्य ... अपने आप में सत्य नहीं हैं ?’ प्रश्न के द्वारा लेखक ने किस ओर संकेत किया है ?

  • (A) मौसम परिवर्तन की दार्शनिक व्याख्या की ओर
  • (B) जीवन की कठिनाइयों को स्वीकार कर सत्य की खोज की ओर
  • (C) प्राकृतिक आपदाओं से नहीं डरने की ओर
  • (D) प्राकृतिक आपदाओं को स्वीकार करने की ओर

Question 9(iii):

निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए :

  • (A) ‘शिरीष’ जिजीविषा और तुमुल कोलाहल-कलह के बीच धीरता का परिचायक है।
  • (B) ‘शिरीष’ प्रतिकूल परिस्थितियों में विचलित हो जाता है।
  • (C) ‘शिरीष’ युद्ध की स्थिति में सहनशक्ति खो देता है।
  • (D) ‘शिरीष’ विपरीत समय में हतोत्साहित हो जाता है।

Question 9(iv):

गद्यांश में शिरीष, गांधी जी और अवधूत तीनों का उल्लेख हुआ है, तीनों में क्या समानता थी ?

  • (A) तीनों ने अपना जीवन परोपकार में बिताया।
  • (B) तीनों को समाज में लोकप्रियता प्राप्त थी।
  • (C) परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढालकर स्वभाव से दृढ़ रहे।
  • (D) सभी ने सामाजिक जीवन का बहिष्कार किया।

Question 9(v):

गद्यांश का केंद्रीय भाव है :

  • (A) प्रेम का मोह से श्रेष्ठ होना
  • (B) समानता का असमानता से श्रेष्ठ होना
  • (C) आत्मबल का देहबल से श्रेष्ठ होना
  • (D) सत्य का असत्य भाव से श्रेष्ठ होना

Question 10(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘चूड़ाकर्म’ से क्या अभिप्राय है ? अपने चूड़ाकर्म की उपयुक्तता सिद्ध करने के लिए भक्तिन ने शास्त्र के प्रश्न को सुविधा से सुलझा लेने का क्या उदाहरण लेखिका को दिया ?


Question 10(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

“सूखे के समय इंदर सेना पर पानी डालना कहाँ तक सही है ?” – ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ से उद्धृत इस पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि जीजी ने लेखक के मन की दुविधा का समाधान किस प्रकार किया ?


Question 10(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :

‘श्रम विभाजन और जाति प्रथा’ पाठ में श्रम विभाजन का आधार किसे और क्यों नहीं माना जा सकता ?


Question 11(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘बाज़ार दर्शन’ पाठ में ‘पैसा पावर है’ – लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ? स्पष्ट कीजिए।


Question 11(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

‘पहलवान की ढोलक’ पाठ के आधार पर लिखिए कि महामारी की त्रासदी झेल रहे लोगों पर ढोल की आवाज़ का क्या प्रभाव पड़ता था ?


Question 11(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :

भक्तिन ने महादेवी वर्मा के जीवन को कैसे प्रभावित किया ?


Question 12(i):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

‘यशोधर बाबू का व्यक्तित्व किशनदा की प्रतिच्छाया है’ इस कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।


Question 12(ii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

कविता-सृजन का आत्मविश्वास लेखक के मन में कैसे आया ? ‘जूझ’ पाठ के आधार पर लिखिए।


Question 12(iii):

निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :

“सिंधु घाटी की सभ्यता सादगी में ही सम्पन्न थी, उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था” – कैसे ?

CBSE Class 12 Hindi Core Compartment 2026 Set 1 - (2/7/1) Exam Pattern and Marking Scheme

Section Questions Content Marks
A Q1 - Q2 Unseen comprehension (Apathit Bodh): prose and poetry passages 18
B Q3 - Q5 Abhivyakti aur Madhyam (creative writing and the prescribed book) 22
C Q6 - Q12 Prescribed textbooks Aroh and Vitan 40
Total 12 questions 80

CBSE Class 12 Hindi Core Compartment 2026 Set 1 - (2/7/1) Question Paper FAQs

Ques. How many questions are there in the CBSE Class 12 Hindi Core Compartment 2026 paper (Set 1 - 2/7/1)?

Ans. The paper has 12 questions in three sections for 80 marks.

Ques. How are the marks divided in the Hindi Core Compartment 2026 paper?

Ans. Section A (unseen comprehension) carries 18 marks, Section B (Abhivyakti aur Madhyam) 22 marks and Section C (Aroh and Vitan) 40 marks, for a total of 80 marks.

Ques. Is there any internal choice in the paper?

Ans. Yes. Internal choice is given in the questions of Sections B and C. Answering the questions of all three sections is compulsory.

Ques. In which language should the answers be written?

Ans. The answers of the Hindi Core paper have to be written in Hindi.

Ques. How much time is given for the CBSE Class 12 Hindi Core Compartment 2026 paper?

Ans. The paper is of 3 hours (10:30 AM to 1:30 PM). The question paper is distributed at 10:15 AM and candidates get 15 minutes to read it before they start writing.

Ques. When was the CBSE Class 12 Hindi Core Compartment 2026 exam held?

Ans. The Class 12 compartment (supplementary) paper of Hindi Core was held on July 28, 2026.

Ques. Where can I get the official CBSE Class 12 Hindi Core Compartment question paper?

Ans. The official question papers are published on the CBSE website, cbse.gov.in. You can also download the official PDF from the table above.