‘तोड़ो’ कविता का कवि सृजन का आकांक्षी है, विध्वंस का नहीं। सिद्ध कीजिए।
‘देवसेना का गीत’ कविता के आधार पर लिखिए कि देवसेना के जीवन की विडंबना किसे कहा गया है और क्यों?
चित्रकला, संगीतकला या नृत्यकला की तरह कविता लेखन की कला सिखाई क्यों नहीं जा सकती? स्पष्ट कीजिए।
‘बनारस शहर का धार्मिक और ऐतिहासिक वातावरण वर्षों से ऐसा का ऐसा बना है।’ ‘बनारस’ कविता के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए।
‘यह वह विश्वास, नहीं जो अपनी लघुता में भी कांपे’ — ‘यह दीप अकेला’ कविता की पंक्ति के संदर्भ में लघु मानव की विशेषता स्पष्ट कीजिए।
‘जो है वहीं खड़ा है बिना किसी रूप के’ – ‘बनारस’ कविता से उद्धृत यह पंक्ति बनारस शहर की किस विशेषता की ओर संकेत करती है?
‘यह दीप अकेला’ कविता में दीप को ‘अनुबद्धता’ और ‘समर्पण’ कहकर किस सत्य से अवगत कराया है?